Search

 
 
 

Jamtara News : कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रूपडीह गांव में शनिवार को 27 वर्षीय महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रूपडीह गांव में शनिवार को 27 वर्षीय महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान रूपडीह गांव निवासी रहमत अंसारी की पत्नी संजीदा खातून के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात संजीदा खातून और उनके पति रहमत अंसारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद शनिवार सुबह परिजनों ने महिला को कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ देखा. बताया जा रहा है कि घटना के समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि खिड़की खुली हुई थी. इस परिस्थिति ने मामले को संदिग्ध बना दिया है.

 

Uploaded Image

संजीदा खातून का मायका करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रमजानी मोड़ में बताया गया है. उनकी शादी रूपडीह गांव निवासी रहमत अंसारी से हुई थी. महिला के दो बेटे और दो बेटियां हैं.नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या तथा आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही