Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News :खरीफ फसल पर कर्मशाला, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों व विभागीय अधिकारियों ने किसानों को धान, मक्का, दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत किस्मों, समय पर बुवाई, जैविक खाद के उपयोग, सिंचाई प्रबंधन और कीट नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
Advertisement
Advertisement
कार्य़साला में भाग लेते जिला कृषि पदाधिकारी व अन्य.

Jamtara : जामताड़ा जिला कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को जामताड़ा व नारायणपुर प्रखंड में खरीफ फसल पर कर्मशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया. कर्मशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम में बेहतर उत्पादन, उन्नत खेती तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था.

 

कृषि विशेषज्ञों व विभागीय अधिकारियों ने किसानों को धान, मक्का, दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत किस्मों, समय पर बुवाई, जैविक खाद के उपयोग, सिंचाई प्रबंधन और कीट नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी. किसानों को मौसम के अनुसार फसल चयन करने और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की सलाह दी गई ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त हो सके. किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना एवं कृषि यंत्रीकरण योजना की जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया. 

 


कार्यक्रम के अंत में किसानों को जागरूक करते हुए आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया गया.मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरिपद रुईदास,राजेन्द्र प्रसाद, प्रखंड पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील प्रसाद सिंह, टीबीओ डॉ सुशील टुडू, बीटीएम इकबाल हुसैन, सीमावती सिंह एवं प्रखंड के किसान उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही