Search

 
 
 

Jamtara News : स्कूल से लौट रहे मासूम छात्र की डंपर से कुचलकर मौत, गांव में मातम

जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के धसनिया मोड़ पर बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ. स्कूल से लौट रहे पहली कक्षा के छात्र निलेश यादव (8 वर्ष) को तेज रफ्तार कोयला लदे डंपर ने कुचल दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़ व खड़ा डंपर.

Jamtara : जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के धसनिया मोड़ पर बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ. स्कूल से लौट रहे पहली कक्षा के छात्र निलेश यादव (8 वर्ष) को तेज रफ्तार कोयला लदे डंपर ने कुचल दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 


हादसे की खबर फैलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया. मां की चीख-पुकार से गांव दहल उठा. जानकारी के अनुसार, हरनादह गांव निवासी लालटू यादव का पुत्र निलेश धसनिया स्थित अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था. वह जामताड़ा के दक्षिण बहाल स्थित एसआर पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था.


स्कूल की छुट्टी के बाद वह ऑटो से लौट रहा था. चालक ने उसे धसनिया मोड़ के पास व्यस्त सड़क किनारे उतार दिया और आगे बढ़ गया. मासूम जैसे ही सड़क पार करने लगा, तभी चित्रा कोलियरी से कोयला लेकर जामताड़ा साइडिंग की ओर जा रहे डंपर (संख्या JH-08B-9888) ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.


गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. लोगों ने दोषी चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मौके पर पहुंचकर डंपर को जब्त कर लिया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही