Search

 
 
 

जामताड़ा : नारायणपुर में मिजिल्स मरीजों का आंकड़ा  बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जिले के नारायणपुर प्रखंड में मिजिल्स (खसरा) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया है.
 

Jamtara : जिले के नारायणपुर प्रखंड में मिजिल्स (खसरा) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया है. स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है और प्रभावित गांवों में निगरानी तेज कर दी गई है.

 

Uploaded Image


जानकारी के अनुसार प्रखंड के विभिन्न गांवों में अब तक कई संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई है. इनमे बोरवा 1, कोरिडीह वन में 1, चिहुटीया में 3, नवाडीह में 1, जादूडीह में 1 तथा पेटारी गांव में 2 मरीज शामिल हैं.इन सभी मरीजों में तेज बुखार और शरीर पर लाल चकत्ते (दाने) जैसे लक्षण पाए गए हैं, जो मिजिल्स के प्रमुख संकेत माने जाते हैं.

 

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सभी संदिग्ध मरीजों का ब्लड एवं थ्रोट सैंपल लेकर जांच के लिए रांची भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की पुष्टि हो पाएगी, हालांकि प्राथमिक लक्षणों के आधार पर इन्हें मिजिल्स का संभावित मामला माना जा रहा है.

 

इसी बीच डब्ल्यूएचओ मॉनिटर शशिभूषण ने बताया कि क्षेत्र में मिजिल्स के साथ-साथ चिकन पॉक्स (चेचक) के भी 13 मरीज पाए गए हैं. ये मरीज नेनामारनी, सिकदारडीह और बगरुडीह गांवों में चिन्हित किए गए हैं. सभी मरीजों का इलाज स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में किया जा रहा है और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं.

 

स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें, भीड़भाड़ से बचें तथा साफ -सफाई और खानपान का विशेष ध्यान रखें. यदि किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी, या शरीर पर लाल दाने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही