Search

जामताड़ा : मनरेगा योजना की खुली पोल, 2 वर्ष में ही 2 कुआं धंसा, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

Jamtara :  जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में  आया है . जहां 2 वर्ष पहले बना 2 कुआं धंस गया है. यह मनरेगा योजना में लापरवाही और लूट को दिखा रहा है. जिसे ग्रामीणों ने जांच की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि कुआं निर्माण में लापरवाही की गयी. सही सामान का प्रयोग नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें -मुकेश">https://lagatar.in/mukesh-ambani-case-news-of-connection-of-explosive-laden-suv-to-tihar-jail/36167/">मुकेश

अंबानी केस :  विस्फोटक लदी SUV का कनेक्शन तिहाड़ जेल से जुड़ने की खबर 

2 वर्ष में ही कुआं हुआ जमीनदोंज

मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व यानी बीते गुरुवार तालाबहाल पंचायत के बीच नीजकजरा गांव में अमर महतो के कुएं के निर्माण का 2 वर्ष पूरा हुआ भी नहीं था, और कुआ धंस कर जमीनदोंज हो गया. यह कुआं 2 लाख 81 हजार रुपए कि सरकारी राशि से बनाई गई थी. योजना कोड संख्या if 6876 है. यही नहीं इसके पूर्व इसी नीजकजरा गांव के दिवाकर महतों के 2 वर्ष पूर्व भी कुआं इसी प्रकार पूर्ण होते ही धंस गया था.  2 वर्षों के अंतराल में दो कुआं का धंस जाना पंचायत में संचालित मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहा है. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bgr-outsourcing-companys-poklen-fire-flames/36158/">धनबाद

: बीजीआर आउटसोर्सिंग कंपनी की पोकलेन में लगी आग, जलकर खाक

कुआं धंसने से लगे सिंचाई पंप भी मलबा में दबा

समान्य रूप से बनने वाले कुआं की औसत आयु भी 50 वर्ष से अधिक होती है. परंतु सरकार द्वारा बनाए जा रहे कुआं असमय गिर जा रहे हैं.  ऐसे में लोगों को सरकारी कुआं में जाने में ही डर लग रहा है. क्योंकि गुरुवार को  नीजकजरा गांव कुआं धंसने के साथ कुआं में लगे सिंचाई पंप भी मलवा में दब गया. जिससे बगल खेतों में लगे  गेहूं, टमाटर आदि फसलों का पटवन में समस्या उत्पन्न हो गई हो रही है. इसे भी पढ़ें -पांच">https://lagatar.in/the-team-of-five-senior-doctors-engaged-in-the-treatment-of-mamta-abhishek-said-bjp-will-see-the-power-of-the-people-of-bengal-on-2-may/36156/">पांच

वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ममता के इलाज में जुटी, अभिषेक ने कहा, बीजेपी 2 मई को बंगाल के लोगों की शक्ति देखेगी

कुआं का पुन:  निर्माण कराया जाये

ग्रामीणों ने मांग की है कि घटिया निर्माण की जांच की जाये. साथ ही कि कुआं का पुनः निर्माण कराया जाये. वहां के गड्ढे को भर दिया जाए. ताकि क्षेत्र की जान माल की होने वाली हानि को रोका जा सके. लाभुक दिवाकर महतो ने बताया कि मेरा कुआं धंसने के बाद उसका पुन:  निर्माण कर रहा हूं. परंतु अनियमितता के कारण आज पुनः अमर महतों का कुआं धंस गया है. इसे भी पढ़ें -आज">https://lagatar.in/todays-horoscope-sagittarius-zodiacs-will-have-to-work-hard/36153/">आज

का राशिफल : धनु राशि के जातकों को करनी होगी कड़ी मेहनत  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//