Search

 
 
 

जामताड़ा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नारायणपुर थाना में कांड संख्या 42/26 शुक्रवार को दर्ज किया गया. आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
 

Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नारायणपुर थाना में कांड संख्या 42/26 शुक्रवार को दर्ज किया गया. आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता सबीना प्रवीन (उम्र 21 वर्ष), निवासी टोंगोडीह, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा ने आरोप लगाया कि गांव बुटबेरिया निवासी इशहाक अंसारी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया.

 

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इशहाक अंसारी (पिता- याकूब अंसारी) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही