Search

 
 
 

जामताड़ा: नारायणपुर में रास्ता रोकने लेकर बढ़ा तनाव, प्रशासन ने दिखाई तत्परता

जिले के नारायणपुर प्रखंड के बंदरचुआ पंचायत में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. जब एक पक्ष पंचायत भवन, ईदगाह, प्राथमिक विद्यालय एवं लगभग 25 से 30 घरों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते पर ईंट की दीवार खड़ा करने लगा.
 

Jamtara: जिले के नारायणपुर प्रखंड के बंदरचुआ पंचायत में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. जब एक पक्ष पंचायत भवन, ईदगाह, प्राथमिक विद्यालय एवं लगभग 25 से 30 घरों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते पर ईंट की दीवार खड़ा करने लगा. इससे आवागमन बाधित हो गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया.


घटना की सूचना मिलते ही इलाके के अंचलाधिकारी (सीओ) देवराज गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुराद हसन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली.

 

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जिस भूमि को लेकर विवाद हो रहा है, वह जमाबंदी भूमि है. ऐसे में प्रशासन ने साफ किया कि इस विवाद का समाधान आपसी सहमति से ही संभव है. अधिकारियों ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया कि वे पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में बैठकर वार्ता करें और समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकालें. साथ ही, दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त चेतावनी भी दी गई.

 

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही और किसी बड़ी घटना से बचाव हो सका. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद जताई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही