Search

 
 
 

Jamtara : कस्टमर केयर बन साइबर ठगी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

Jamtara News : शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम ने कार्रवाई करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.
 
साइबर अपराधी

Jamtara News : जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. साइबर थाना पुलिस की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्रके बंदरचुआ गांव निवासी आरिफ अंसारी (28), शाहजहां अंसारी (40) और जीसान अंसारी (24) के रूप में हुई है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना मिली थी कि मुरलीपहाड़ी-ईदगाह मोड़ मार्ग के पास बांस झुरमुट में साइबर ठगी का खेल चल रहा है. सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए उस इलाके में छापेमारी की और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

 

चार मोबाइल और छह सिम बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं. इस संबंध में साइबर अपराध थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया है.

 

कस्टमर केयर बनकर करते थे साइबर ठगी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गूगल पर विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों, ई-पेमेंट कंपनियों और उपभोक्ता सामग्री से जुड़ी कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर के रूप में फर्जी मोबाइल नंबर डालते थे. जब ग्राहक उन नंबरों पर फोन करते थे, तो उनकी समस्या का समाधान करने के नाम पर उनके मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाते थे. इसके बाद एप के जरिए मोबाइल की गतिविधियों और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था. 

 

देश के विभिन्न राज्यों में फैला था नेटवर्क

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था. पुलिस अब इनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों और ठगी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है. छापेमारी दल में साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक गुलशन कुमार सिंह तथा पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल महतो सहित रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही