Search

 
 
 

जामताड़ा: नॉर्मल डिलीवरी से एक साथ  तीन बच्चों का जन्म, मां की हालत स्थिर

जामताड़ा में सोमवार की सुबह एक घर का आंगन खुशियों से भर गया. दरअसल सदर अस्पताल में एक महिला ने एक नहीं बल्कि साथ तीन बच्चों को जन्म दिया. जन्मे बच्चों में दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं.
 

Jamtara : जामताड़ा में सोमवार की सुबह एक घर का आंगन खुशियों से भर गया. दरअसल सदर अस्पताल में एक महिला ने एक नहीं बल्कि साथ तीन बच्चों को जन्म दिया. जन्मे बच्चों में दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं. खास बात यह है कि यह पूरा प्रसव सामान्य तरीके से हुआ, जो अपने आप में अहम माना जा रहा है.

 

जानकारी के अनुसार, प्रसूता आरती कुमारी तुरी पंजनिया गांव की रहने वाली हैं. उनके पति का नाम राजेश मिर्धा है. बताया गया कि प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां सुबह करीब 5 बजे उन्होंने तीनों बच्चों को जन्म दिया. डॉक्टरों के अनुसार, सबसे पहले बेटी और उसके बाद दोनों बेटों का जन्म हुआ.

 

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, आरती पहले से दो बेटियों की मां हैं. फिलहाल मां की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की देखरेख में है. हालांकि तीनों नवजातों का वजन कम होने के कारण उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है. एहतियात के तौर पर बच्चों को SNCU में ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है, ताकि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो सके.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही