Search

 
 
 

जमुई: घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट, रुपए और जेवरात लेकर फरार

 
Jamui: बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा में रविवार रात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की. घटना सिकंदरा के लछुआड़ थाना क्षेत्र के खुटखुट गांव में हुई. बदमाशों ने घर की महिलाओं को बंधक बनाकर लूटपाट की. महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए रुपए और जेवरात लूटकर भाग गये. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी. इसे भी पढ़ें- अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-internet-service-closed-in-20-districts-of-bihar-police-on-alert-mode/">अग्निपथ

योजना : बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, अलर्ट मोड में पुलिस
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि आधी रात को घर के छत से करीब छह की संख्या में नकाबपोश बदमाश घर में घुसे. उन्होंने हमारे मुंह को बांधने की कोशिश की. इस दौरान हमने विरोध किया. एक बदमाश को दांत से काट लिया. इस पर बदमाशों ने हमारी सास के साथ मारपीट की. हमलोगों को बांध दिया. बदमाश 80 हजार रुपए, 20 ग्राम सोना, टीवी और मोबाइल समेत कई सामान लेकर भाग गए. शोर सुनकर ग्रामीण जुटे. जल्द ही इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी बदमाश जल्द ही पकड़े जाएंगे. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/10-bjp-leaders-including-two-deputy-cms-of-bihar-get-y-grade-security/">बिहार

में दो डिप्टी सीएम समेत 10 बीजेपी नेताओं को मिली Y ग्रेड सुरक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही