Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमुई : दलित नाबालिग को अगवा कर जबरन की शादी, फिर कराया धर्मपरिवर्तन

Advertisement
Advertisement


Jamui : बिहार के जमुई जिले के चंद्रदीप थाना में धर्मपरिवर्तन का मामला सामने आया है. जिसमें एक दलित नाबालिग को अगवा कर जबरन मस्जिद में निकाह करवाया गया है. निकाह के बाद धर्मपरिवर्तन भी कराया गया है. पीड़ित दलित परिवार ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. परिजन ने नाबालिग को अगवा कर जबरन शादी करने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें - घाघीडीह">https://lagatar.in/criminal-sujit-sinha-shifted-from-ghagidih-jail-jamshedpur-to-dhanbad-jail/80878/">घाघीडीह

जेल जमशेदपुर से धनबाद जेल शिफ्ट हुआ अपराधी सुजीत सिन्हा

अगवा कर जबरन शादी कर कराया धर्मपरिवर्तन

परिजनों का कहना है कि मस्जिद में निकाह कर उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है. परिजनों ने बताया कि 23 मई को उनकी नाबालिग बेटी शौच के लिए गई हुई थी. तभी गांव के ही मोहम्मद मुकीम खान अपने कुछ साथियों के साथ उसे अगवा कर लिया. वहीं 30 मई को परिजनों को पता चला कि उसकी बेटी का मस्जिद नें निकाह करवाया गया है. और निकाह के बाद धर्मांतरण भी किया गया है.

इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-unknown-youths-body-recovered-from-swarnarekha-river-the-youth-has-deep-wounds/80884/">रांची:

स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, युवक के शरीर पर है गहरे जख्म

दलित समुदाय ने की सुरक्षा की मांग


जिसके बाद दीननगर गांव के दलित समुदाय के लोग चंद्रदीप थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. परिजन के आवेदन में नाबालिग का पिता गांव के ही युवक पर अपहरण कर शादी करने का आरोप लगाया है. पिता ने पुलिस से गुहार लगायी है कि उसकी बेटी की सुरक्षा की जाये.
पिता ने बताया कि निकाह की सूचना के बाद जब वो लोग अपनी बेटी से मिलने पहुंचे तो आरोपी युवक ने उसे मिलने नहीं दिया और उसके साथ मारपीट की. दलित समुदाय के लोगों ने अपनी सुरक्षा की मांग पुलिस से की है. समुदाय का कहना है कि गांव में उनकी संख्या काफी कम होने के कारण कोई भी घटना उनके साथ हो सकती है.

इसे भी पढ़ें -नदियों">https://lagatar.in/jharkhand-people-most-sensitive-to-river-conservation-jharkhand-tops-in-participation-in-ganga-quest-2021/80818/">नदियों

के संरक्षण के लिए झारखंडवासी सबसे संवेदनशील, गंगा क्वेस्ट 2021 में भागीदारी में झारखंड अव्वल

दलित नाबालिग के लिए छापेमारी की जा रही है


एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि मामला संज्ञान आने के बाद आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. दलित नाबालिग के लिए छापेमारी की जा रही है. एसपी ने कहा कि अपहृता की बरामदगी कर कोर्ट में बयान करवाया जाएगा और आरोपी की गिरफ्तारी होगा.

इसे भी पढ़ें -भुखमरी">https://lagatar.in/krishna-rams-family-on-the-verge-of-starvation-dav-nandraj-school-fired-a-year-ago-did-not-pay-the-outstanding-salary/80810/">भुखमरी

के कगार पर कृष्ण राम का परिवार, DAV नंदराज स्कूल ने सालभर पहले नौकरी से निकाला, बकाया वेतन का नहीं किया भुगतान

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही