Hazaribagh : डीसी नैंसी सहाय ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया. साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए डीसी के समक्ष एक दर्जन से अधिक मामले आये. जिले के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं से निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों की फरियाद को सुन डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त के जनता दरबार में फरियादियों ने आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने, एलपीसी निर्गत करने, पारिवारिक विवाद निपटारा, अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान, बरही के कटीयोन में सामुदायिक भवन निर्माण, जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, पीएम आवास योजना में अनिमियतता, खतियानी जमीन हड़पने, भू-रैयतों का मुआवजा भुगतान करने और इस दौरान रोजगार, मनरेगा, भूमि, म्यूटेशन, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए. उन आवेदनों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए प्राथमिकता के तौर पर निष्पादित करने के निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें- समलैंगिक">https://lagatar.in/gay-lawyer-case-kiren-rijiju-furious-when-the-supreme-court-collegium-made-the-raw-and-ib-reports-public/">समलैंगिक
वकील का मामला : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने रॉ और आईबी की रिपोर्ट् सार्वजनिक की, तो भड़के किरेन रिजिजू [wpse_comments_template]
वकील का मामला : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने रॉ और आईबी की रिपोर्ट् सार्वजनिक की, तो भड़के किरेन रिजिजू [wpse_comments_template]
Leave a Comment