Search

 
 
 

जनता दरबार: रांची उपायुक्त ने दिखाए तेवर, अंचलाधिकारियों को लगाई फटकार

रांची समाहरणालय ब्लॉक-A में साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम में सोमवार को अपनी समस्या लेकर सैकड़ों लोग पहुंचे. उपायुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनी और कुछ मामलों का मौके पर कार्रवाई करते हुए समाधान किया. वहीं कार्यक्रम में जिले के अंचल में लंबे समय से राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अंचलाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई.
 
  • दिव्यांग को तुरंत मिली ई-ट्राइसाइकिल
  • लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने के निर्देश
  • जरुरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे यही प्रशासन की प्राथमिकता-DC

Ranchi: रांची समाहरणालय ब्लॉक-A में साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम में सोमवार को अपनी समस्या लेकर सैकड़ों लोग पहुंचे. उपायुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनी और कुछ मामलों का मौके पर कार्रवाई करते हुए समाधान किया. वहीं कार्यक्रम में जिले के अंचल में लंबे समय से राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अंचलाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई.

 

उन्होंने कड़ा रूख अपने हुए लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनता दरबार में एक दिव्यांग रामबाबू शर्मा ने भी अपनी समस्या से डीसी को अवगत कराया. जिस तुरंत कार्रवाई करते हुए, उन्हें मौके पर ही इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई.

 

वहीं, माण्डर अंचल में न्यायालय के आदेश के बावजूद लंबित म्यूटेशन मामले पर डीसी ने संबंधित सीओ से जवाब-तलब करते हुए दो दिनों में निष्पादन का अल्टीमेटम दिया गया. नगड़ी अंचल में बार-बार दाखिल-खारिज आवेदन अस्वीकृत होने पर सीओ को फाइल के साथ तलब किया गया और संबंधित कर्मियों पर शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिया. 


जनता दरबार में उपायुक्त ने सिल्ली अंचल के लंबित मामलों को जल्द निपटाने के आदेश दिए. वहीं, नामकुम में ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं होने पर जांच के आदेश और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए. राहे प्रखंड मंर मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए बीडीओ को सत्यापन कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया.


डीसी ने कहा कि जरुरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और राजस्व मामलों का पारदर्शी व त्वरित निष्पादन हो, यही प्रशासन की प्राथमिकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही