Search

 
 
 

JSSC ने दी सलाह: ‘सस्पिशियस एक्टिविटी’ अलर्ट मिलने पर घबराएं नहीं, ऐसे करें फॉलो

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने विशेष रूप से उन उम्मीदवारों को सतर्क रहने को कहा है, जिन्हें पोर्टल पर लॉगिन करते समय “Suspicious Activity/Unauthorized Access” का संदेश दिखाई दे रहा है.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने विशेष रूप से उन उम्मीदवारों को सतर्क रहने को कहा है, जिन्हें पोर्टल पर लॉगिन करते समय “Suspicious Activity/Unauthorized Access” का संदेश दिखाई दे रहा है.

 

आयोग द्वारा 30 मार्च 2026 को जारी नोटिस में कहा गया है कि ऐसे अभ्यर्थी घबराएं नहीं, बल्कि नियमित रूप से अपना ई-मेल और एसएमएस चेक करते रहें. उनके मामले से संबंधित सभी जरूरी निर्देश ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को ई-मेल में प्राप्त निर्देशों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर पालन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.

 

इसके साथ ही आयोग ने यह भी याद दिलाया कि परीक्षा की Response Sheet, Provisional Answer Key तथा ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का लिंक 23 मार्च 2026 को पहले ही जारी किया जा चुका है. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही