Search

 
 
 

रामगढ़ः ट्रैक्टर की चपेट में आ बाइक सवार युवक की मौत

बालू लदा बिना नंबर का ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था. इसी दौरान अरगड्डा मोड़ पर उसने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए पास की राशन दुकान में जा घुसा. मृत युवक हेसला पेट्रोल पंप का कार्मचारी था.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़ व क्षतिग्रस्त दुकान.

Ramgarh : रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा के बेगा मोड़ पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना में एक कार व सड़क किनारे स्थित राशन दुकान को भी नुकसान पहुंचा है.

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालू लदा बिना नंबर का ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था. इसी दौरान अरगड्डा मोड़ पर उसने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए पास की राशन दुकान में जा घुसा. मृत युवक हेसला पेट्रोल पंप का कार्मचारी था. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक व उस पर सवार मजदूर फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही