Search

 
 
 

रामगढ़ः महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर रामगढ़ शहर में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान जैन समाज, रामगढ़ के पूर्व अध्यक्ष मानिकचंद जैन पाटनी के नेतृत्व में सेंट्रल हार्डवेयर मार्ट के बाहर शोभायात्रा का स्वागत किया गया.
 
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु.

Ramgarh : जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर रामगढ़ शहर में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान जैन समाज, रामगढ़ के पूर्व अध्यक्ष मानिकचंद जैन पाटनी के नेतृत्व में सेंट्रल हार्डवेयर मार्ट के बाहर शोभायात्रा का स्वागत किया गया.

 

 

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई. सेवा कार्य में समाज के कई लोग सक्रिय रूप से जुड़े रहे.मानिकचंद जैन ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन अहिंसा, सत्य और संयम का संदेश देता है. उनके आदर्श न केवल आध्यात्मिक उन्नति, बल्कि सामाजिक समरसता व विश्व शांति के लिए प्रेरणादायक हैं.
कार्यक्रम में प्रदीप जैन, अंकित जैन, राहुल जैन, रोहित जैन, नरेंद्र छाबड़ा, राजू सेठी, नीरज सेठी, निशांत सेठी, रमेश सेठी, अशोक सेठी, रितेश सेठी, मीना जैन, कुसुम पाटनी, सपना जैन, बंटी जैन, सुनील जैन सहित कई लोग मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही