Search

 
 
 

देवघरः साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है.
 
गिरफ्ता साइबर आरोपियों के साथ पुलिस.

Deoghar : देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. एसपी सौरभ के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में साइबर थाना व जसीडीह थाना की टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा.


गिरफ्तार आरोपियों में ललन कुमार दास, राजा कुमार, दिलीप दास व निरोज दास शामिल हैं. सभी देवघर जिले के रहने वाले हैं. पुलिस की पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे खुद को फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोन-पे, एयरटेल पेमेंट बैंक व अन्य सेवाओं का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे. गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर डालकर लोगों से संपर्क करते थे. फिर कैशबैक, गिफ्ट कार्ड, बैंक सुविधा व सरकारी योजना के नाम पर ठगी करते थे.

 


पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन व सिम कार्ड जब्त किया है. इनके पास से ठगी के कई साक्ष्य मिले हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है. छापेमारी टीम में देवघर साइबर थाना के इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय, एएसआई अमर कुमार राम के साथ जसीडीह थाना की पुलिस शामिल थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही