Search

 
 
 

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा बेसिन के 60 शहरों में रांची शामिल

नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ शहरी नदी प्रबंधन योजना (Urban River Management Plan – URMP) के निर्माण के लिए सोमवार को प्रथम ओरिएंटेशन बैठक हुई. इस दौरान बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा बेसिन के 60 शहरों के लिए URMP तैयार किया जा रहा है. जिसमें रांची शहर भी शामिल है.
 
  • शहरी नदी प्रबंधन योजना (URMP) में हरमु और स्वर्णरेखा नदी पर हुई चर्चा
  • शहरी नदी प्रबंधन योजना (URMP) प्रथम ओरिएंटेशन बैठक आयोजित

Ranchi : नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ शहरी नदी प्रबंधन योजना (Urban River Management Plan – URMP) के निर्माण के लिए सोमवार को प्रथम ओरिएंटेशन बैठक हुई. इस दौरान बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा बेसिन के 60 शहरों के लिए URMP तैयार किया जा रहा है. जिसमें रांची शहर भी शामिल है. 

 

इस योजना के तहत शहर की प्रमुख नदियों एवं जल निकायों के समग्र प्रबंधन किए जाएंगे. इसके साथ ही संरक्षण एवं पुनर्जीवन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत हरमू नदी, स्वर्णरेखा नदी (शहरी क्षेत्र के हिस्से) तथा शहर के तालाब एवं झीलों को फोकस में रखा गया है.

 

बैठक में URMP के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण घटकों पर हुए विस्तार चर्चा

शहरी नदी प्रबंधन योजना (URMP) प्रथम ओरिएंटेशन बैठक आयोजित बैठक में फ्लडप्लेन का विनियमन एवं संरक्षण पर भी चर्चा हुआ. इसके अलावा, नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाना, जल निकायों का पुनर्जीवन, रिवेरियन, बफर एवं जैव विविधता संरक्षण, उपचारित अपशिष्ट जल का पुन: उपयोग, स्टॉर्म वाटर एवं ग्राउंड वाटर प्रबंधन, इको-फ्रेंडली रिवरफ्रंट विकास, नागरिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता शामिल है. इसके अलावा संबंधित विभागों जैसे रांची नगर निगम, जूडको, जियाडा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल संसाधन विभाग आदि से आवश्यक डेटा एवं समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है.

 

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित विभाग आवश्यक आंकड़ों एवं सूचनाओं को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराएं, ताकि योजना निर्माण की प्रक्रिया को गति दी जा सके एवं शहर की नदियों एवं जल निकायों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके.

 

बैठक में ये रहे उपस्थित 

पीके मुर्मू, अधीक्षण अभियंता, विमल टोप्पो, डीजीएम जुडको, शशांक, प्रोजेक्ट मैनेजर जुडको, शिव पूजन सिंह, फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर, अनिमेष दस, डीपीईओ रांची, रांची फॉरेस्ट डिवीजन एवं निगम के अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही