Search

 
 
 

बहरागोड़ा: जवाहर नवोदय विद्यालय को मिला नया खेल शेड, DC ने किया उद्घाटन

प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में सोमवार को शैक्षणिक और बुनियादी ढांचे की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक हुई. बैठक में विद्यालय प्रबंधन (VMC), सलाहकार (VAC) और जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DLMC) के अधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शिरकत की.
 

Baharagora: प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में सोमवार को शैक्षणिक और बुनियादी ढांचे की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक हुई. बैठक में विद्यालय प्रबंधन (VMC), सलाहकार (VAC) और जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DLMC) के अधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शिरकत की. 

Uploaded Image
वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव (Practical Knowledge) से भी जोड़ें. उन्होंने छात्रों के लिए नियमित काउंसलिंग सत्र तथा नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए रुचि आधारित हॉबी और आउटडोर गतिविधियों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करें.

 

खिलाड़ियों को मिली 'टीन शेड' की सौगात

वहीं, उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में नवनिर्मित खेल शेड (Teen Shed) का फीता काटकर उद्घाटन किया. प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने बताया कि अब छात्र धूप और बारिश की चिंता किए बिना अपनी खेल गतिविधियां जारी रख सकेंगे.

 

गर्ल्स हॉस्टल में जगह की कमी

निरीक्षण के दौरान छात्रा यशोदा कुमारी ने गर्ल्स हॉस्टल में जगह की कमी का मुद्दा उपायुक्त के सामने रखा. डीसी कर्ण सत्यार्थी ने तत्काल वस्तुस्थिति का जायजा लिया और विद्यालय प्रशासन को जल्द ही नया हॉस्टल निर्माण कराने के लिए आश्वस्त किया.

 

प्राचार्य डॉ. जनार्दन के अनुसार, वर्तमान में विद्यालय में 551 विद्यार्थी (312 छात्र और 239 छात्राएं) अध्ययनरत हैं. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ केशव भारती, सीओ राजा रामसिंह मुंडा, डॉ. उत्पल मुर्मू और डॉ. राजेश सिंह सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही