Search

 
 
 

रांची : वार्ड 16 में चल रहे अवैध बूचड़खानों को हटा अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा

नगर निगम के वार्ड संख्या 16, आजाद बस्ती स्थित एमएस खतियान के अनुसार निगम स्वामित्व की भूमि (मौजा- कोनका, थाना संख्या-198, सर्वे वार्ड सं०-IV, एम०एस० प्लॉट सं०-1610, रकबा 19.3 डीसमिल) पर अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाना का मामला संज्ञान में आया है. उक्त भूमि को कब्जा मुक्त किया जाएगा. जिसमें इंफोर्समेंट टीम एवं जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से उक्त भूमि को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.
 

Ranchi : नगर निगम के वार्ड संख्या 16, आजाद बस्ती स्थित एमएस खतियान के अनुसार निगम स्वामित्व की भूमि (मौजा- कोनका, थाना संख्या-198, सर्वे वार्ड सं०-IV, एम०एस० प्लॉट सं०-1610, रकबा 19.3 डीसमिल) पर अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाना का मामला संज्ञान में आया है. उक्त भूमि को कब्जा मुक्त किया जाएगा. जिसमें इंफोर्समेंट टीम एवं जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से उक्त भूमि को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

 

अतिक्रमण मुक्त वाले स्थानों पर खुलेंगी सामुदायिक सुविधाएं

नगर निगम का उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाना ही नहीं, बल्कि नागरिकों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है. उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के पश्चात् नगर निगम पुस्तकालय, सामुदायिक सुविधाएं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करेगा. जिससे स्थानीय निवासियों को शिक्षा, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सुदृढ़ मंच उपलब्ध हो सके.

 

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम को करे शिकायत

नगर निगम ने सभी शहरवासियों से नगर निगम वाले क्षेत्रों पर चल रहे अवैध निर्माण की शिकायत करने की अपील की है. क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अथवा गैर-कानूनी संचालन की सूचना तत्काल निगम अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही