Search

 
 
 

लातेहारः नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायकेवालों ने लगाया हत्याा का आरोप

गुड़िया की मां ने बताया शादी के कुछ ही दिन बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल में प्रताडि़त किया जाने लगा. बेटी ने बताया था कि उसका पति किसी अन्य महिला से बात करता था और दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था.
 
मृतका गुड़िया देवी के मामा.

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओकिया गांव निवासी राहुल साहू की पत्नी गुड़िया देवी की शादी के करीब एक माह बाद ही सदेहास्पहद स्थिति में मौत हो गई उसकी मौत 29 मार्च की रात में हुई है. उसका मायका लोहरदगा जिले के कुड़ू गांव में है. उसकी शादी इसी वर्ष 26 फरवरी को राहुल साहू के साथ हुई थी. मायके वालों ने आरोप लगाय है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए गुड़िया की गला दबाकर हत्यास कर दी है.


इधर, ससुराल वालों का कहना है कि गुड़िया देवी ने फांसी लगाकर आत्माहत्याु की है. सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टामार्टम के लिए सोमवार को सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया.

 


 गुड़िया की मां ने बताया शादी के कुछ ही दिन बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल में प्रताडि़त किया जाने लगा. बेटी ने बताया था कि उसका पति किसी अन्य महिला से बात करता था और दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था. इस मामले को लेकर सोमवार को ससुराल वालों से बातचीत करनी थी, उससे पहले ही गुड़िया को मार डाला गया.


थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. मृतका के मायके वालों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. पोस्टममार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. इधर, मृतका के मामा ने सदर अस्प ताल के कर्मी पर पोस्टलमार्टम करने के एवज में 1500 रुपये लेने का आरोप लगाया है. झामुमो जिला प्रवक्ताे सुशील यादव ने इसकी जांच कर दोषी कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही