Search

 
 
 

रांची विवि: पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग 2nd ईयर की परीक्षा तिथि घोषित

रांची विश्वविद्यालय ने पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (Post Basic B.Sc. Nursing) द्वितीय वर्ष (सत्र 2023-25) की वार्षिक एवं बैकलॉग परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है. रीक्षाएं 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 29 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी.
 

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (Post Basic B.Sc. Nursing) द्वितीय वर्ष (सत्र 2023-25) की वार्षिक एवं बैकलॉग परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है.

 

20 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं:-

जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 29 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी. सभी परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगी.

 

विषयवार परीक्षा कार्यक्रम:-

20 अप्रैल 2026: सोशियोलॉजी (पेपर-I)
22 अप्रैल 2026: कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग (पेपर-II)
24 अप्रैल 2026: मेंटल हेल्थ नर्सिंग (पेपर-III)
27 अप्रैल 2026: इंट्रोडक्शन टू नर्सिंग एजुकेशन (पेपर-IV)
29 अप्रैल 2026: इंट्रोडक्शन टू नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन (पेपर-V)

 

कदाचार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. परीक्षा का संचालन ‘कंडक्ट ऑफ एग्जामिनेशन एक्ट 1981’ एवं पटना उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी प्रकार का सामूहिक कदाचार या परीक्षा बहिष्कार की स्थिति सामने आती है, तो संबंधित छात्रों को शून्य अंक दिए जाएंगे और पुनः परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी.

 

साथ ही, छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि अपने संबंधित विभाग से भी अवश्य कर लें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही