Search

 
 
 

रांची यूनिवर्सिटी: B.Sc नर्सिंग 3rd सेमेस्टर की परीक्षा तारीख घोषित

रांची विश्वविद्यालय ने बेसिक बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2022–26) की नियमित परीक्षा 2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षाएं अप्रैल 2026 में आयोजित होंगी. 20 अप्रैल 2026 को Applied Microbiology (खंड ‘अ’) एवं Infection control and safety (खंड ‘ब’) की परीक्षा होगी.
 

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने बेसिक बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2022–26) की नियमित परीक्षा 2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षाएं अप्रैल 2026 में आयोजित होंगी.

 

20 अप्रैल 2026 को Applied Microbiology (खंड ‘अ’) एवं Infection control and safety (खंड ‘ब’) की परीक्षा होगी. जबकि 22 अप्रैल 2026 को Adult Health नर्सिंग-I की परीक्षा आयोजित की जाएगी. सभी परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होंगी.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया गया है कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर सामूहिक कदाचार या वॉकआउट की स्थिति में संबंधित विषय की पुनर्परीक्षा नहीं ली जाएगी और छात्रों को शून्य अंक दिए जाएंगे.

 

छात्र-छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने विभाग से परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि अवश्य कर लें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही