Search

 
 
 

रांची विवि: बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी

रांची विश्वविद्यालय ने बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग के विभिन्न वर्षों की परीक्षाओं के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षाएं 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी.
 

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग के विभिन्न वर्षों की परीक्षाओं के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षाएं 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी.

 

किस-किस सत्र की होगी परीक्षा

निम्नलिखित परीक्षाएं आयोजित होंगी:

प्रथम वर्ष (बैकलॉग) परीक्षा 2024
द्वितीय एवं तृतीय वर्ष (बैकलॉग) परीक्षा 2025
चतुर्थ वर्ष (सत्र 2021-25) की वार्षिक एवं बैकलॉग परीक्षा 2025

 

परीक्षा समय

सभी परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी.

 

मुख्य तिथियां

27 अप्रैल 2026: चतुर्थ वर्ष – मिडवाइफरी एवं ऑब्सटेट्रिकल नर्सिंग
6 मई 2026: प्रथम वर्ष – एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी
7 मई 2026: तृतीय वर्ष – चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग
8 मई 2026: द्वितीय वर्ष – मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग-I
19 मई 2026: प्रथम वर्ष – माइक्रोबायोलॉजी (अंतिम परीक्षा)

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा में कदाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि परीक्षा अधिनियम 1981 एवं पटना उच्च न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा.
यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा का बहिष्कार करता है या अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे शून्य अंक दिए जाएंगे और पुनः परीक्षा का अवसर नहीं मिलेगा.

 

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने संबंधित कॉलेज/विभाग से परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि अवश्य कर लें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही