Search

 
 
 

झारखंड में महिला सुरक्षा पर राफिया नाज ने सरकार से की ठोस कार्रवाई की मांग

Ranchi: प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने सीएम हेमंत सोरेन सरकार और कल्पना सोरेन पर तीखा हमला बोला. प्रेस वार्ता की शुरुआत में तारिक इमरान ने उनका स्वागत किया और संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया. राफिया नाज ने कल्पना सोरेन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह खुद को सशक्त महिला बताती हैं,
 

Ranchi: प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने सीएम हेमंत सोरेन सरकार और कल्पना सोरेन पर तीखा हमला बोला. प्रेस वार्ता की शुरुआत में तारिक इमरान ने उनका स्वागत किया और संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया.

 

राफिया नाज ने कल्पना सोरेन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह खुद को सशक्त महिला बताती हैं, लेकिन जब राज्य में बेटियों के साथ दुष्कर्म या हत्या जैसी घटनाएं होती हैं, तब नजर नहीं आतीं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है.

 

हजारीबाग की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा 12 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर जा सकते हैं, लेकिन पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे. इस मामले में उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि न्यायालय द्वारा संज्ञान लेना सराहनीय है.

 

राफिया नाज ने मुआवजे की राशि पर भी सवाल उठाया और कहा कि एक बच्ची की जान की कीमत बहुत कम लगाई गई है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति की जा रही है. प्रेस वार्ता में गुमला की घटना का भी जिक्र किया गया, जहां एक महिला को डायन बताकर मार दिया गया. उन्होंने कहा कि यदि कानून लागू नहीं हो पा रहा है तो सरकार को इस पर गंभीरता से काम करना चाहिए.

 

उन्होंने पुलिस आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि जनवरी 2026 में राज्य में बड़ी संख्या में रेप और महिला उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं, लेकिन कई मामलों में जांच तक शुरू नहीं हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आयोग का गठन भी अब तक नहीं किया गया है.

 

नाज ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 2 अप्रैल को राज्यभर में आंदोलन और मशाल जुलूस निकाला जाएगा. साथ ही 3 अप्रैल को झारखंड बंद का भी ऐलान किया गया. उन्होंने कहा कि बेटियों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा आंदोलन जारी रखेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही