Search

 
 
 

रांची : हर मंगलवार व शुक्रवार को मिलेंगी परिवार नियोजन सुविधाएं

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए फिक्स्ड डे अप्रोच लागू किया गया है. इसके तहत राज्य के सभी चिन्हित स्वास्थ्य संस्थानों में हर मंगलवार और शुक्रवार को परिवार नियोजन सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं.
 

Ranchi : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए फिक्स्ड डे अप्रोच लागू किया गया है. इसके तहत राज्य के सभी चिन्हित स्वास्थ्य संस्थानों में हर मंगलवार और शुक्रवार को परिवार नियोजन सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं.

 

इन तय दिनों में योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के अस्थायी और स्थायी उपायों की जानकारी दी जाती है. साथ ही परामर्श, मुफ्त सामग्री और जरूरी चिकित्सकीय सेवाएं भी दी जाती हैं. इसमें कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, कॉपर-टी और नसबंदी से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं.

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं और संतुलित जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं.अधिक जानकारी के लिए लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, सहिया कार्यकर्ता या एएनएम से संपर्क कर सकते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही