Search

 
 
 

जमशेदपुर: ब्राउन शुगर के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार, कई मामलों में है आरोपी

जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मो. नौशाद के रूप में हुई है. वह गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है. एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मो. नौशाद के रूप में हुई है. वह गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है.

 

एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. डीएसपी (विधि-व्यवस्था) तौकीर आलम के नेतृत्व में टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी के पास खरकई नदी रेलवे पुल के बेसमेंट के समीप स्कूटी सवार नौशाद को घेरकर पकड़ लिया.

 

 

तलाशी के दौरान उसके पास से 5.35 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने बरामद सामान सहित स्कूटी को जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार, नौशाद का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी मारपीट व एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामलों में जेल जा चुका है. उसके खिलाफ जुगसलाई व बिष्टुपुर थाना में पूर्व में भी मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही