Search

 
 
 

जमशेदपुर: चापड़ से हमले के मामले में 4 और आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में हुए चापड़ से हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से खून लगा चापड़, खून सना शर्ट, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद किया है.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में हुए चापड़ से हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से खून लगा चापड़, खून सना शर्ट, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद किया है.

 

बता दें कि बीते 24 मार्च 2026 को हुडको स्थित थीम पार्क के पास कुछ युवकों ने आदर्श कुमार सिंह पर चापड़ से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घायल का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में चल रहा है.

 

घटना के उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. कार्रवाई के दौरान पहले ही दिन अब्दुल मारुफ और अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

 

Uploaded Image

 

इन दोनों के बयान के आधार पर पुलिस ने चार अन्य आरोपियोंन - मो. अयान, मो. फरदीन खान, मो. शैद उर्फ साहिद और मो. फैज राजा उर्फ फैजु को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चापड़, खून सना शर्ट, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी (JH05DL0518) बरामद की है.पुलिस के अनुसार  गिरफ्तार आरोपी मो. अयान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ गोलमुरी थाना में पहले से मामला दर्ज है. 

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही