Search

 
 
 

एयर एंबुलेंस हादसा: डॉक्टर के परिवार से मिले स्वास्थ्य मंत्री

एयर एंबुलेंस हादसे में जान गंवाने वाले डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता के पिता ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर मुलाकात की. मंत्री ने उनसे मिलकर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया.
 

Ranchi: एयर एंबुलेंस हादसे में जान गंवाने वाले डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता के पिता ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर मुलाकात की. मंत्री ने उनसे मिलकर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया.

Uploaded Image

इरफान अंसारी ने कहा कि डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता एक मेहनती और ईमानदार डॉक्टर थे. उन्होंने हमेशा अपने काम को पूरी जिम्मेदारी से किया. उनका निधन विभाग और समाज दोनों के लिए बड़ी क्षति है.

 

मंत्री ने साथ ही कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार उनके परिवार के साथ है. परिवार को मिलने वाले सभी सरकारी लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए संबंधित विभागों और Directorate General of Civil Aviation (DGCA), दिल्ली से संपर्क किया गया है, ताकि बीमा और अन्य मदद जल्द मिल सके.

 

उन्होंने कहा कि सरकार कोशिश कर रही है कि परिवार को हर जरूरी मदद समय पर मिले और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही