Search

महावीर जयंती पर राज्यपाल का संदेश: अहिंसा से ही बनेगा शांतिपूर्ण समाज

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने महावीर जयंती महोत्सव और मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के दीक्षा दिवस पर श्री दिगम्बर जैन समाज की ओर से बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव व विश्वशान्ति महायज्ञ’ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
 
राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन और उनके उपदेश संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं. उन्होंने कहा कि अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और करुणा जैसे सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और एक शांतिपूर्ण व समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं. जियो और जीने दो का उनका मूल मंत्र सहअस्तित्व, सहिष्णुता और पारस्परिक सम्मान को मजबूत करता है.

उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे समय में भगवान महावीर के आदर्श मानवता को सही दिशा देने का कार्य करते हैं.

राज्यपाल ने श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और विश्वशान्ति महायज्ञ’ के आयोजन की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक परंपरा और विश्व शांति का पवित्र संगम बताया. उन्होंने मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के तप, त्याग और साधना की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन आत्मसंयम और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही