Search

 
 
 

असम में हेमंत सोरेन की रणनीतिक बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

हेमंत सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में असम के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.
 

Dibrugarh/Ranchi: हेमंत सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में असम के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.

 

बैठक के दौरान आदिवासी, शोषित और वंचित समाज बहुल इलाकों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवार रणनीति और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होने का निर्देश दिया.

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय अस्मिता को सशक्त करने का ऐतिहासिक अवसर है. उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा से शोषित और वंचित वर्गों की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है और इसी विचारधारा को असम में भी मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा.

 

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता, अनुशासन और पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का संकल्प लिया. इस दौरान मंत्री चमरा लिंडा समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही