Search

रांची : एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, किशोरियों को मिलेगी मुफ्त वैक्सीन

Ranchi : जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में सोमवार से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है. यह अभियान अगले तीन महीने तक चलेगा. इसमें 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस यानी एचपीवी का टीका लगाया जाएगा.

 

इस अभियान का मकसद किशोरियों को आगे चलकर होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाना है. सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से लोगों से अपील की गई है कि जिनके घर में 14 से 15 साल की बच्चियां हैं, उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में ले जाकर यह टीका जरूर दिलाएं. यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, असरदार और मुफ्त है.

 

Uploaded Image

 

डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण बन सकता है. यह टीका शरीर को इस वायरस से बचाने में मदद करता है और कैंसर का खतरा काफी कम करता है. उन्होंने कहा कि 14 से 15 साल की उम्र में यह टीका सबसे ज्यादा असरदार होता है. टीकाकरण के बाद भी समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जरूरी है.

 

सिविल सर्जन ने कहा कि यह अभियान महिला स्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और आम लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा किशोरियों को इस अभियान का लाभ दिलाएं. इस अभियान का संदेश है सुरक्षित बेटी और स्वस्थ भविष्य.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp