Search

 
 
 

रांची : पाइप शिफ्टिंग के कारण 16 मुहल्लों में नहीं पहुंचा पानी, 2 लाख लोग प्रभावित

बहुबाजार, सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कारण हटिया पाईपलाइन शटडाउन होने से आज 16 मुहल्ले प्रभावित हुए है. करीब 2 लाख लोग के घरों तक जलवापूर्ति नहीं पहुंच पाई. इसके कारण लोगों को पानी की समस्या से जुझना पड़ा. हालांकि प्रशासन ने दो दिन पहले ही लोगों को सूचना दे दी गई थी.
 
  •  नगर निगम 65 टैंकरों से पहुंचा रहा पानी

Ranchi : बहुबाजार, सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कारण हटिया पाइप लाइन शटडाउन होने से आज 16 मुहल्ले प्रभावित हुए है. करीब 2 लाख लोग के घरों तक जलवापूर्ति नहीं पहुंच पाई. इसके कारण लोगों को पानी की समस्या से जुझना पड़ा. हालांकि प्रशासन ने दो दिन पहले ही लोगों को सूचना दे दी गई थी.
 

जानें कौन-कौन मुहल्ले हुए प्रभावित

बहुबाजार से लेकर योगदा सत्संग के बीच तीन स्थानों पर पाइप शिफ्टिंग का काम तेजी से किया जा रहा है. सोमवार सुबह से पाइप लाईन को शिफ्टिंग कराने का कार्य किया जा रहा है. 31 मार्च शाम तक जलापूर्ति भी होने की संभावना है. मजदूर लगातार काम कर रहे है. हटिया पाइपलाइन शटडाउन होने के कारण कडरू प्रशाखा के सिरमटोली, पीपी कंपाउंड, कडरू और अशोक नगर शामिल है. 

 

इसके अलावा चर्च रोड, कर्बला चौक, कोनका रोड, इस्लामनगर, नया टोली और आदर्श नगर शामिल है. वही कांटाटोली, चुटिया, लोवाडीह, सामलौंग, मुकचुंदटोली, डोरंडा और अशोकनगर में जलापूर्ति  नही हो सकी.

 

नगर निगम 53 वार्डो तक पहुंचा रहे 65 पानी टैंकर 

जलापूर्ति प्रभावित होने के कारण नगर निगम ने बताया कि हर दिन नगर निगम क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में पानी टैंकर लेकर घूम रहे है. इसमें 53 वार्डो में 65 पानी टैंकर से पानी पहुंचा रहे है. फिलहाल पानी समस्या से संबंधित शिकायत नहीं पहुंची है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही