Search

 
 
 

धनबादः बरवाअड्डा में NH पर पिकअप व ट्रक में टक्कर, चालक की मौत; सड़क जाम

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH जाम कर दिया. सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस में तीखी नोकझोंक भी हुई.
 
एनएच जाम कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी.

Dhanbad : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जोड़ापीपल के पास NH पर सोमवार को तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली. पिकअप वैन ने कोयला लदे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


 जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन (JH10 DB-5342) तेज गति से आ रही थी. जोड़ापीपल के पास उसने कोयला लदे ट्रक (संख्या JH-02-BX-4427) को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का केबिन पूरी तरह दब गया और चालक को बाहर निकालना मुश्किल हो गया. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सोहन महतो (25 वर्ष) के रूप में हुई है.

 


हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH जाम कर दिया. सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस में तीखी नोकझोंक भी हुई. बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.


खबर लिखे जाने तक शव वाहन में ही फंसा था और लोग मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे. पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाकर जाम हटाने में जुटे थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही