Search

 
 
 

धनबादः पुलिसकर्मियों के लिए साइबर अपराध पर 3 दिनी प्रशिक्षण शिविर शुरू

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. वे साइबर अपराधियों के खिलाफ अधिक प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सकेंगे.
 
प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते एसएसपी व अन्य.

Dhanbad : धनबाद जिले में साइबर अपराध पर रोक लगाने व पुलिस को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए सोमवार को प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में आयोजित तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव व ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. इसमें जिले के विभिन्न थानों व शाखाओं से आए पुलिस पदाधिकारी शरीक हुए.


अधिकारियों ने कहा कि साइबर ठगी की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई  है. ऐसे में पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक व जांच के नए तरीकों के बारे में प्रशिक्षित करना बेहद जरूरी है. दिल्ली से आए साइबर विशेषज्ञ शिविर में तीन दिनों तक पुलिस अधिकारियों को विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देंगे.इसमें साइबर अपराध की पहचान, डिजिटल साक्ष्य संग्रह, ऑनलाइन ठगी के नए तरीके, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध, बैंकिंग फ्रॉड व उनसे बचाव के उपायों पर विशेष फोकस रहेगा. साथ ही अत्याधुनिक उपकरणों और सॉफ्टवेयर के उपयोग की भी जानकारी दी जाएगी.

 

 

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. वे साइबर अपराधियों के खिलाफ अधिक प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सकेंगे. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि तकनीकी ज्ञान के बिना अपराध नियंत्रण संभव नहीं है. इसलिए इस तरह के प्रशिक्षण बेहद आवश्यक हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही