Search

 
 
 

ईडी ने पेयजल घोटाले में क्लर्क संतोष व पत्नी सहित 3 के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पेयजल घोटाले में क्लर्क संतोष कुमार सहित तीन के खिलाफ आरोप पत्र (Prosecution Complain) दायर किया है. जिल लोगों के खिलाफ Prosecution Complain दायर किया गया है उसमें संतोष की पत्नी ललिता सिन्हा और मेसर्स रॉक ड्रिल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी शामिल है.
 

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पेयजल घोटाले में क्लर्क संतोष कुमार सहित तीन के खिलाफ आरोप पत्र (Prosecution Complain) दायर किया है. जिल लोगों के खिलाफ Prosecution Complain दायर किया गया है उसमें संतोष की पत्नी ललिता सिन्हा और मेसर्स रॉक ड्रिल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी शामिल है. 

 

ईडी द्वारा जांच के दौरान अब तक 2.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है. ईडी ने न्यायालय से इस मामले में 6.26 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का अनुरोध किया है.

 

ईडी ने पेयजल घोटाले में दायर Prosecution Complain में आरोपितों पर ट्रेजरी से 22.86 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी का आरोप लगाया है. इसमें कहा गया कि संतोष ने कैशियर सह अपर डिवीजन क्लर्क के रूप में काम करते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया और ट्रेजरी से 22.86 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी की. इसके लिए संतोष ने मेसर्स रॉक ड्रिल नामक कंपनी बनायी.

 

इसके बाद दस्तावेज में हेराफेरी कर ट्रेजी से इस कंपनी के खाते में निकासी की. फर्जी निकासी को अंजाम देने के लिए उसने Payee ID और DDO Code में छेड़छाड़ की. ट्रेजरी से पैसों की निकासी के बाद लांड्रिंग के सहारे इस पैसे को अर्थ व्यवस्था में डाला और संपत्ति खरीदी.

 

जांच के दौरान पाया गया कि संतोष ने पत्नी के नाम पर टोयोटा इनोवा क्रिस्टा कार खरीदने के लिए एजेंसी में पैसा जमा किया था. जांच के दौरान एजेंसी ने इसे ईडी के हवाले कर दिया. संतोष ने ज्वेलरी, म्युचूअल फंड और FD में 1.78 करोड़ रुपये का निवेश किया था. ईडी ने इसे भी जब्त कर लिया है. संतोष ने ट्रेजरी से निकाले गये पैसों से रातू में अपनी बहन ममता सिन्हा के नाम पर 6.81 डिसमिल जमीन खरीदी.

 

इस मामले की जांच के दौरान पाया गया कि संतोष ने अपनी बहन को पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं लेने की शर्त पर बहन को यह जमीन खरीद कर दी थी. लेकिन रजिस्री द आदि का खर्च बहन से ही वसूला था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही