Search

 
 
 

लातेहार की रूपा व प्रियंका झारखंड की कबड्डी टीम में

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कबड्डी के लिए लातेहार जिले के सासंग गांव की रूपा कुमारी व बिश्रामपुर की प्रियंका कुमारी का झारखंड टीम में चयन हुआ है. रूपा कुमारी व प्रियंका कुमारी की इस उपलब्धि पर जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव आनंद सिंह ने बधाई दी है.
 
झारखंड कबड्डी टीम में शामिल लातेहार की रूपा व प्रियंका.

Latehar : लातेहार जिले की रूपा कुमारी व प्रियंका कुमारी का चयन झारखंड की कबड्डी टीम चयन हुआ है. ये दोनों खिलाड़ी छत्ती सगढ़ के रायपुर में 30 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व  कर रही हैं.


ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के तीन प्रमुख शहरों रायपुर, जगदलपुर व सरगुजा में तीन अप्रैल तक चलने वाले प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय (ट्राइबल) गेम्स का आयोजन किया है. लातेहार जिला कबड्डी एसोसिएशन के मुख्य कोच कृष्ण यादव ने बताया की भारत सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम की को ओर आगे बढाने के लिए पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है. इसमें कबड्डी को भी शामिल किया गया है.

 


खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कबड्डी के लिए लातेहार जिले के सासंग गांव की रूपा कुमारी व बिश्रामपुर की प्रियंका कुमारी का झारखंड टीम में चयन हुआ है. रूपा कुमारी व प्रियंका कुमारी की इस उपलब्धि पर जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव आनंद सिंह, सह सचिव अनुज राम, कोच कृष्ण यादव, कबड्डी एसोसियेशन ऑफ झारखण्ड के चेयरमैन विपिन कुमार सिंह, झारखंड कोच तेजनारायण माधव, अलोक कुमार, सीताराम रजक, सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष मदन गुप्ता, लातेहार जिला योग एसोसिएशन के सचिव प्रशांत कुमार, खिलाडी सुलेखा, सुषमा, धनिता, बनिता, सोनी, प्रीटी, मीना, शुशीला, पूनम, निरासो, प्रिय ने उन्हें बधाई दी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही