Search

 
 
 

रांची: महावीर जयंती पर मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, निगम का सख्त निर्देश

रांची नगर निगम ने भगवान महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूचड़खानों एवं मांस, मछली और मुर्गा की दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है.
 

Ranchi : रांची नगर निगम ने भगवान महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूचड़खानों एवं मांस, मछली और मुर्गा की दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है.

 

निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस दिन मांस, मछली एवं मुर्गा के क्रय-विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी दुकानदार इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

निगम प्रशासन ने सभी दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की है कि धार्मिक भावना और परंपरा का सम्मान करते हुए आदेश का पालन सुनिश्चित करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही