Search

रांची: DSPMU में सरहुल मिलन समारोह, नृत्य-संगीत के जरिए परंपरा का संदेश

Ranchi: रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय DSPMU में आदिवासी छात्र संघ के नेतृत्व में सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय के अखाड़ा परिसर में हर्षोल्लास के साथ समारोह मनाया गया. समारोह में करीब 20 हजार छात्र-छात्राएं, अतिथि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए.

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. राजीव मनोहर एवं रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने भी छात्रों के साथ शामिल होकर सरहुल पर्व की खुशियां साझा कीं. समारोह की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई.

 

वक्ताओं ने सरहुल पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पर्यावरण और समाज के बीच सामंजस्य का प्रतीक है. सरहुल आदिवासी समाज का प्रमुख त्योहार है, जो प्रकृति पूजा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है.

 

आदिवासी छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विश्वविद्यालय के छात्रों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को जानने और समझने का अवसर मिलता है. कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आपसी मेल-मिलाप का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला.

 

समारोह के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, एकता एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया.

 

इस आयोजन का नेतृत्व आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष अमृत मुंडा ने अपने साथियों के साथ किया. जिसमें सुनील सोरेन, दयाराम, वसीम अंसारी, अभिषेक रजक, अखिलेश पहन, विष्णु तिर्की, दीपिका कच्छप, सोनम लकड़ा, सुजीत भगत, चाकू कच्छप, पवन, प्रियंका, ज्योति, अंशु बजरंग, सुभाष मुंडा समेत अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp