Search

 
 
 

जमशेदपुर में बाइक सवार अपराधियों ने की युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह ओपी इलाके में सोमवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में कार सवार विक्की सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह ओपी इलाके में सोमवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में कार सवार विक्की सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

घटना उमा टिफिन के पास की बताई जा रही है, जहां अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की. फायरिंग में विक्की को तीन गोलियां लगीं, हालांकि वह बाल-बाल बच गया. हमले में उसकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

 

प्राथमिक जांच में इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले विक्की का ‘लल्ला’ नामक युवक से विवाद हुआ था, जिसे पुलिस जांच के केंद्र में रखकर पड़ताल कर रही है.

 

घटना की सूचना मिलते ही पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने एमजीएम अस्पताल पहुंचकर घायल विक्की से भी पूछताछ की.

 

फिलहाल विक्की का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही