Search

 
 
 

अवैध खनन पर रोक के लिए उठाएं कारगर कदम, मुहानों को बंद करें: रामगढ़ डीसी

डीसी ने कहा कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मुहानों को अच्छी तरह बंद कराएं. नियमित रूप से अवैध मुहानों को चिह्नित कर कंट्रोल ब्लास्टिंग कर उन्हें बंद कराएं.
 
खनन टास्क फोर्स की बैठम में डीसी व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में एसपी अजय कुमार भी मौजूद थे. डीसी ने जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया. कहा कि सख्ती जरूरी है.


जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी. डीसी ने कहा कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मुहानों को अच्छी तरह बंद कराएं. नियमित रूप से अवैध मुहानों को चिह्नित कर कंट्रोल ब्लास्टिंग कर उन्हें बंद कराएं.

 

 

डीसी ने खनिजों की ढुलाई करने वाले सभी वाहनों में जीपीएस लगाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी सीओ व थाना प्रभारियों के अवैध बालू की ढुलाई पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही