Search

 
 
 

रामगढ़ : रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्यालय के पास संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका

जिले के रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी.  शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
 
  • घसीटने के निशान से हत्या की आशंका गहराई

Ramgarh  :  जिले के रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी.  शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव के आसपास जमीन पर घसीटने के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कही और की गई होगी और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया होगा. घटना के बाद स्थानीय लोग भय के साथ-साथ आक्रोशित हैं.

 

स्कूल के समीप इस तरह की घटना सामने आने से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है और वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. इस घटना ने रामगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब मामले की जानकारी के लिए थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे से संपर्क किया गया, तो उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है. इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस का अनजान रहना, स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और नाराजगी का कारण बन गया है. 

 

लोगों का कहना है कि यदि निगरानी और गश्त होती, तो शायद ऐसी घटना को रोका जा सकता था. फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही