Search

 
 
 

अंबा प्रसाद के घर तोड़ने के विरोध में धनबाद में साहू समाज का धरना, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

हजारीबाग में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद के घर को तोड़े जाने के विरोध में अखिल भारतीय तेली साहू समाज ने धनबाद में जोरदार प्रदर्शन किया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाज के लोगों ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना देकर अपना आक्रोश जताया.
 

Dhanbad :  हजारीबाग में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद के घर को तोड़े जाने के विरोध में अखिल भारतीय तेली साहू समाज ने धनबाद में जोरदार प्रदर्शन किया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाज के लोगों ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना देकर अपना आक्रोश जताया.

 

धरना का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष जगदीश साव ने कहा कि अंबा प्रसाद के आवास को तोड़े जाने की घटना से साहू (तेली) समाज में गहरा रोष है. उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

 

Uploaded Image

धरने पर बैठे तेली समाज के लोग, न्याय की मांग 

 

जगदीश साव ने कहा कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो अखिल भारतीय तेली साहू समाज पूरे झारखंड में आंदोलन को और तेज करेगा. धरना के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

 

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि इस मामले में पारदर्शिता बरती जाए और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाए. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को राज्यव्यापी रूप दिया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही