Search

 
 
 

गुमलाः उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहिया व सीएचओ सम्मानित

नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला देवी ने भी सहिया और सीएचओ के कार्यों की सराहना की. कहा कि इनके प्रयास से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है. अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहिया और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
 
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि.

Gumla : गुमला के कार्तिक उरांव कॉलेज सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन व सीएचओ सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहिया व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को सम्मानित किया गया. इससे पूर्व अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. सहिया व सीएचओ ने अपने अनुभव साझा किए. बताया कि किस तरह वे अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

 

स्वास्थ्य विभाग के राज्य प्रतिनिधि ने सहिया व सीएचओ के कार्यों की सराहना की. कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं. सिविल सर्जन डॉ शम्भू नाथ चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहिया की भूमिका अहम है.

 


नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला देवी ने भी सहिया और सीएचओ के कार्यों की सराहना की. कहा कि इनके प्रयास से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है. अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहिया और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनीत आनंद ने किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही