Search

 
 
 

जनसुराज ने स्वास्थ्य मंत्री आवास का किया घेराव, पुलिस से झड़प के बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में

जन सुराज पार्टी ने आज सोमवार को मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता बच्ची के साथ हुए अन्याय और बिहार की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.  पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सरकारी आवास का घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे मौके पर तनाव फैल गया. भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
 

Patna : जन सुराज पार्टी ने आज सोमवार को मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता बच्ची के साथ हुए अन्याय और बिहार की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.  पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सरकारी आवास का घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे मौके पर तनाव फैल गया. भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. 

 

Uploaded Image

 

बिना अनुमति हुआ प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

प्रशासन की अनुमति के बिना ही जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंत्री आवास पर जुटे. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बरतते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और थाने भेज दिया. घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण रही, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

जन सुराज की चेतावनी- नहीं सुधरे हालात तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

प्ररदर्शन के दौरान जन सुराज पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं और स्वास्थ्य मंत्री लगातार जन समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने मंत्री से इस्तीफे की मांग भी की. वहीं जन सुराज पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे. 

 

नीतीश कुमार की तानाशाही अंतिम दौर में है

जनसुराज ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता बच्ची के साथ हुए अन्याय और स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के घर के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे जन सुराज के नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि नीतीश कुमार की तानाशाही अब अपने अंतिम दौर में है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही