Search

 
 
 

MES के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया को हाईकोर्ट से मिली बेल

झारखंड हाईकोर्ट ने इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (आईडीएसई) के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया को बेल दे दी है. उसकी जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट ने इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (आईडीएसई) के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया को बेल दे दी है. उसकी जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने साहिल रातूसरिया को दस-दस हजार के दो निजी मुचलके भरने की शर्त पर बेल दी है. बता दें कि सीबीआई ने  साहिल को 19 मार्च को 40500 रूपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी रांची से हुई थी. गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के खिलाफ पीसी एक्ट की संगत धाराओं के तहत सीबीआई ने केस दर्ज किया है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही