Search

 
 
 

6-10 जनवरी तक राज्यभर में प्रखंड स्वास्थ्य मेला, 264 प्रखंडों में मुफ्त जांच और इलाज

Ranchi: राज्य में 6 से 10 जनवरी 2026 तक प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा. यह मेला राज्य के 264 प्रखंडों में CHC और PHC स्तर पर लगाया जाएगा. इसे लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के साथ तैयारियों की समीक्षा की.
 

Ranchi: राज्य में 6 से 10 जनवरी 2026 तक प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा. यह मेला राज्य के 264 प्रखंडों में CHC और PHC स्तर पर लगाया जाएगा. इसे लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के साथ तैयारियों की समीक्षा की.

 

अभियान निदेशक ने बताया कि मेले के दौरान टीबी, मलेरिया, परिवार नियोजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी. साथ ही लोगों की मुफ्त जांच और दवा का वितरण किया जाएगा. मेले में आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड बनाए जाएंगे और पात्र लाभुकों को वितरित किए जाएंगे. आयुष पद्धति से जुड़ी जानकारी भी लोगों को दी जाएगी.

 

उन्होंने कहा कि मेले में बीपी और शुगर की जांच, आंखों की जांच और जरूरतमंदों को चश्मा वितरण की व्यवस्था रहेगी. सभी कैंप में सिकल सेल स्क्रीनिंग और ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाए जाएंगे. स्वास्थ्य केंद्रों की उचित ब्रांडिंग करने और विभिन्न सूचना, शिक्षा और संचार सामग्री को प्रदर्शित करने का निर्देश भी दिया गया.

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के सभागार से आयोजित की गई. इस दौरान राज्य टीबी पदाधिकारी डॉ. कमलेश ने जिलों के साथ टीबी कार्यक्रम की समीक्षा की. वहीं नोडल आईसी ऑफिसर डॉ. लाल माझी ने प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला की पूरी रूपरेखा की जानकारी दी.

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिलों के सिविल सर्जन, एसीएमओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डीपीसी, ब्लॉक स्तर के मेडिकल ऑफिसर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. राज्य स्तर से आईसी और डाटा सेल के परामर्शी भी बैठक में मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही