Search

 
 
 

JAP-IT परिसर की बदलेगी सूरत, 4.65 करोड़ से होगा बुनियादी ढांचे का कायाकल्प

Ranchi :  राज्य भर के सरकारी विभागों को तकनीकी रूप से आधुनिक बनाने और डेटा को सुरक्षित रखने में जैप-आईटी की सबसे अहम भूमिका होती है. एजेंसी के कामकाज को और बेहतर माहौल देने के मकसद से ही इस हॉस्टल को अपग्रेड किया जा रहा है.
 
जैप-आईटी

Ranchi :  रांची के धुर्वा स्थित जैप-आईटी (JAP-IT) परिसर को जल्द ही एक नया और आधुनिक रूप मिलने वाला है. राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने इसके बुनियादी ढांचे के कायाकल्प के लिए 4 करोड़ 65 लाख 76 हजार 200 रुपये की लागत तय की है. 

 

अपग्रेडेशन का मुख्य उद्देश्य ई-गवर्नेंस की नोडल एजेंसी जैप आईटी के इस परिसर को ज्यादा सुरक्षित और कार्य-अनुकूल बनाना है. सरकारी दस्तावेजों में इस जगह को इंजीनियरिंग हॉस्टल नंबर-01 के नाम से जाना जाता है.

 

इसे भी पढ़ें

 

इस अहम परिसर को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दी गई है.  भवन निर्माण विभाग की शर्तों के मुताबिक, टेंडर आवंटित होने के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी को हर हाल में सात महीने के भीतर यह काम पूरा करना होगा. इच्छुक निर्माण एजेंसियां 12 अक्टूबर तक ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर अपनी बिड जमा कर सकती है. 

 

जैप-आईटी (Jharkhand Agency for Promotion of Information Technology) झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और ई-गवर्नेंस विभाग की मुख्य नोडल एजेंसी है. इसका मुख्य काम राज्य में डिजिटलाइजेशन, ई-गवर्नेंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और आईटी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सरकारी परियोजनाओं को धरातल पर उतारना है.

 

राज्य भर के सरकारी विभागों को तकनीकी रूप से आधुनिक बनाने और डेटा को सुरक्षित रखने में इसी एजेंसी की सबसे अहम भूमिका होती है. एजेंसी के कामकाज को और बेहतर माहौल देने के मकसद से ही इस हॉस्टल को अपग्रेड किया जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही