Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जापानी सेना का हेलीकॉप्टर लापता, गश्ती पोत तलाशी अभियान में जुटे

Tokyo :जापानी तटरक्षक ने कहा है कि देश की थलसेना का एक हेलीकॉप्टर दक्षिणी जापान के द्वीप के पास से लापता हो गया है, जिस पर चालक दल के 10 सदस्य सवार थे. तटरक्षक ने कहा कि लापता हेलीकॉप्टर की तलाश जारी है. तटरक्षक ने कहा कि एक अभियान के दौरान सेना के यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर का गुरुवार को मियाको द्वीप के पास रडार से संपर्क टूट गया था. खबर है कि चार गश्ती पोत तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं, लेकिन लापता हेलीकॉप्टर का कोई अता-पता नहीं चल पाया है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/anil-antony-son-of-senior-congress-leader-ak-antony-now-bjp-member-who-were-left-party-over-bbc-controversy/">

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपाई हो गये,  BBC विवाद पर छोड़ी थी पार्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही