Ranchi: भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला परिसदन में आयोजित की गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर हुई इस बैठक में रांची के वरिष्ठ पत्रकार जावेद अख्तर को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया.

बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार और संघ के राजस्थान पदाधिकारी गोपाल कृष्ण शर्मा मौजूद रहे. इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी संतोष पाठक, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे.
प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने जावेद अख्तर के मनोनयन की औपचारिक घोषणा की. उनके जिला अध्यक्ष चुने जाने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी. बता दें, जावेद अख्तर रांची प्रेस क्लब के सचिव भी रह चुके हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment